फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजलीघर पर हंगामा

Sat, 06 Aug 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन से बिजली की आपूर्ति न होने पर मोहल्ला शरदानगर के लोगों ने बिजलीघर पर जमकर हंगामा किया। सूचना पर विधायक राजीव गुंबर पहुंचे और उन्होंने विद्युत कर्मचारियों को मौके पर बुलाकर समस्या का समाधान कराया।
विज्ञापन


मोहल्ला शारदा नगर की शिवपुरी कॉलोनी में दो दिन से बिजली नहीं आने पर शुक्रवार को लोगों का धैर्य जवाब दे गया। लोग एकत्रित होकर दर्पण टॉकीज स्थित बिजलीघर में पहुंचे और जमकर हंगामा गया।

लोगों का आरोप है कि विद्युत कर्मचारियों को कई बार सूचना दी गई, लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। आए दिन कोई न कोई फाल्ट हो रहा है और लोग गर्मी में बिजली की कटौती को लेकर बेहाल हैं। उस पर फाल्ट ने बिजली गुल कर दी है। जानबूझकर बिजली के फाल्ट ठीक नहीं किए जा रहे हैं। दो दिन से लोग परेशान हैं। मोहल्ले में खंभे टूटे पड़े हैं, लाइनों में फाल्ट है, लाइन को बदला नहीं जा रहा है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही भाजपा विधायक राजीव गुंबर मौके पर पहुंचे और उन्होंने फोन कर विद्युत निगम के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया। जिस पर विद्युत कर्मचारी मौके पर पहुंचे और फाल्ट ठीक करवाया।

पूर्व सभासद राजेंद्र गुंबर ने विधायक को क्षेत्र की समस्याएं बताईं। हैंडपंप खराब हैं, सड़कों की समस्या भी बताई और फिर से निर्माण कराने के लिए निवेदन किया। हंगामा करने वालों में कुलु वालिया, राजेंद्र, अहूजा, सुरेश भारद्वाज, मन्नू गुंबर, सुभाष धीमानख् मनोज गुप्ता, नरेश तनेजा, मनीष गाबा, अनिल टुटेजा, रामकुमार धीमान, मनोहर लाल तनेजा, राधेश्याम रोहेला, गौरव वालिया, वर्षा गुंबर शामिल रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें