श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर परिसर में शुक्रवार को हिंदू मंदिर जीर्णोद्धार समिति के तत्वावधान में तीज महोत्सव आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम उपरांत अतिथियों द्वारा विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मंदिर परिसर में समिति के तत्वावधान में 80 झूले लगाए गए। जिनमें नगर के विभिन्न मोहल्लों से पहुंची महिलाओं व बच्चों ने हरियाली तीज के मंगल गीत गाते हुए झूलों पर पींगें को आनंद उठाया।
बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में राधा-कृष्ण, शंकर-पार्वती आदि धार्मिक वेशभूषा में उत्साह से भाग लिया। इसमें मोहल्ला नेचलगढ़ से गौरी-पिंटू के जोड़े ने प्रथम, गुज्जरवाड़ा से मुस्कान-अभिषेक ने द्वितीय और नेचलगढ़ से राधिका-उदित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि एकल ग्रुप में वैष्णवी प्रथम रही।
इन विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। इनके अलावा अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मंजू अग्रवाल, गरिमा जैन और आशु कपिल रही।
संयोजक विनोद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक वर्ष समिति द्वारा हरियाली तीज पर इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष सत्यप्रकाश बंसल, महामंत्री राकेश सिंघल, रघुनंदन प्रसाद गर्ग, प्रमोद मित्तल, सेवाराम, ऋषिपाल कश्यप, मनोज कुमार, पूर्व सभासद राजकुमार जाटव, देवीशरण अग्रवाल, आनंद वर्मा, योगेंद्र कुमार, भानू खुराना, आशु सिंघल आदि मौजूद रहे।