सहारनपुर। बुधवार को संगठन ने बैठक कर 16 से 18 जनवरी तक काली पट्टी बांधकर काम करने का निर्णय लिया। रोजाना शाम पांच से छह बजे तक घंटाघर स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
इसके बाद भी कंसल्टेंट नियुक्त किए जाने की प्रकाशित निविदा निरस्त नहीं की गई तो संगठन के केंद्रीय कार्यकारिणी के निर्देश पर रणनीति बनाई जाएगी। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के संरक्षक इंजीनियर एके शर्मा ने कहा कि विद्युत निगम क्षेत्र का निजीकरण कार्मिकों की सेवा शर्तो एवं उपभोक्ताओं के हित में नहीं है। विद्युत निगम प्रबंधन को तत्काल अपना फैसला वापस लेना चाहिए।
जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने कहा कि विद्युत निगम प्रबंधन पूर्वांचल एवं दक्षिणांचल के निजीकरण का फैसला वापस नहीं लिया तो विरोध में आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर राजू यादव, अश्वनी चौबे, राकेश कुमार, वीके कश्यप, प्रिंस जायसवाल, सूर्यभान आदि रहे।