फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: चार विशेष ट्रेनों की घोषणा, अगले माह से होगा संचालन

Fri, 27 Mar 2026 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चार विशेष ट्रेनों की घोषणा कर दी है। ट्रेनों का संचालन अगले माह से शुरू होगा। सभी ट्रेनें सहारनपुर से गुजरेंगी। विशेष ट्रेनों का संचालन होने से यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम नवीन कुमार ने बताया कि ट्रेन नंबर 04616 फिरोजपुर कैंट-दानापुर/पटना विशेष ट्रेन 21 अप्रैल से शुरू होगी, जो 15 जुलाई तक चलेगी। फिरोजपुर कैंट से दोपहर 12 बजे रवाना होगी और सहारनपुर में रात 7:40 बजे आएगी। वापसी में 22 अप्रैल को ट्रेन नंबर 04615 दानापुर से रात 9:10 बजे रवाना होकर सहारनपुर में अगले दिन शाम 5:50 बजे आएगी। ट्रेन नंबर 04520 फिरोजपुर कैंट-दरभंगा विशेष ट्रेन फिरोजपुर कैंट से 18 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे चलेगी और सहारनपुर में रात 9:45 बजे आएगी। वापसी में 20 अप्रैल को ट्रेन नंबर 04519 दरभंगा से सुबह 3:30 बजे रवाना किया जाएगा, जो अगले दिन सुबह 4:10 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन 13 जुलाई तक संचालित होगी। अप-डाउन में 13-13 चक्कर लगाएगी।
ट्रेन नंबर 04624 अमृतसर-हावड़ा विशेष ट्रेन 20 अप्रैल को अमृतसर से रात 8:10 बजे रवाना होगी, जो सहारनपुर में सुबह 2:40 बजे आएगी। इसका संचालन 13 जुलाई तक होगा। वापसी में 23 अप्रैल को ट्रेन नंबर 04623 हावड़ा से सुबह 5:30 बजे रवाना होगी और सहारनपुर में अगले दिन शाम के 4:40 बजे पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04610 अमृतसर-मनसी विशेष ट्रेन 19 अप्रैल को अमृतसर से रात 8:10 बजे चलेगी और सहारनपुर में सुबह 2:35 बजे आएगी। वापसी में 04609 मनसी से 21 अप्रैल को सुबह चार बजे रवाना होगी और सहारनपुर में अगले दिन सुबह 5:50 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें