फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बाइक सवार महिला पर गिरी पेड़ की टहनी, मौत

Fri, 27 Mar 2026 01:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। गंगोह-सहारनपुर मार्ग पर गांव बीराखेडी के पास बाइक सवार महिला शामली जनपद के गांव टपराना निवासी रेखा (36) के ऊपर एक पेड़ की टहनी टूटकर गिर गई। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सीएचसी लाया गया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में बाइक चला रहा युवक सुरक्षित रहा।
विज्ञापन

रेखा गंगोह के गांव कलसी स्थित अपने मायके आई हुई थी। बृहस्पतिवार शाम वह अंबेहटा से कलसी आने के लिए एक बाइक सवार युवक से लिफ्ट लेकर निकली थी। जैसे ही वह गांव बीराखेडी के पास पहुंची, तभी अचानक एक पेड़ की टहनी टूटकर उसके ऊपर आ गिरी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि बाइक चालक सुरक्षित रहा। हादसे के बाद वह मौके से चला गया। पीछे से आ रहे बाइक सवार अंकित कश्यप और देवेंद्र पांचाल ने घायल महिला को देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से उसे सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के पर्स में मिले आधार कार्ड और मोबाइल से उसकी पहचान हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें