सहारनपुर। जिले में चार और प्रवासियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। खास बात यह है कि इनमें से तीन संक्रमित शहर की अलग-अलग कॉलोनियों के रहने वाले हैं, जबकि चौथा नकुड़ क्षेत्र का बताया गया है।
शुक्रवार को पॉजिटिव आए लोग गाजियाबाद और दिल्ली से लौटे थे, जिनको होम क्वारंटीन किया गया था। शहर के संक्रमितों में एक हिम्मत नगर, एक शारदानगर और एक मधुबन विहार का बताया गया है। रिपोर्ट आने के बाद विभाग ने चारों को घरों से कोविड-19 सेंटर में शिफ्ट किया। प्रशासनिक और चिकित्सा विभाग की टीमों ने संपर्क में आए परिजनों को भी होम क्वारंटीन में रहने को कहा गया है। सैंपलिंग भी कराई गई है। साथ ही मोहल्लों को सील किया गया है। चार नए मामले आने के बाद जनपद में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 334 पहुंच गई है। हालांकि इनमें से 257 मरीज ठीक हो चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 77 है।