फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में आईसीयू और देवबंद में महिला अस्पताल सील

विज्ञापन
गर्भवती महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद बंद किया गया महिला चिकित्सालय - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
सहारनपुर/देवबंद। कोरोना मरीजों को रखे जाने के चलते एसबीडी जिला अस्पताल के आईसीयू को सैनिटाइज कराने के बाद 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया। इसी तरह देवबंद में भी महिला अस्पताल को दो दिन के लिए सील किया गया है।
विज्ञापन

एसबीडी जिला अस्पताल में ट्रू-नेट मशीन से दो लोगों की जांच की गई थी, जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उक्त मरीजों को अस्पताल के आईसीयू में रखा गया था। बृहस्पतिवार को मेरठ लैब से दोनों की कंफर्म रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद विभाग में हड़कंप की स्थिति है। सीएमएस डॉ. एसके वार्ष्णेय ने बताया कि मरीजों के संपर्क में आए स्टाफ के तीन सदस्यों को क्वारंटीन करने के साथ ही उनके सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। साथ ही आईसीयू को तीन बार सैनिटाइज कराने के बाद 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया। सील के लिए आईसीयू के मेन गेट पर रस्सी बांधी गई है। उधर, देवबंद में गर्भवती महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद महिला अस्पताल को सैनिटाइज कराने के बाद दो दिन के लिए बंद कर दिया गया। गर्भवती महिला 16 जून को महिला अस्पताल में अपनी सामान्य जांचें कराने आई थी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. इंदिराज सिंह ने बताया कि सीएमओ के आदेश पर एहतियातन कदम उठाए गए हैं। उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को भायला, खजूरी, शुगर मिल (नूरपुर), नगलीनूर गांवों में 17 लोगों के कोरोना सैंपल लेकर जांच को भेजे। एसडीएम देवेंद्र पांडेय ने लोगों से सावधानी बरतने और शासन की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की।

जिला अस्पताल में बंद किया गया आईसीसीयू वार्ड- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल में बंद किया गया आईसीसीयू वार्ड- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें