फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार बदमाश गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। शुक्रवार की रात बेहट पुलिस ने अब्दुल्लापुर गांव के संपर्क मार्ग से चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तमंचा, दो कारतूस व तीन चाकू मिले है। ये बदमाश लूट की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन

कोतवाली में सीओ बेहट रामकरण सिंह ने बताया कि रात में कोतवाली प्रभारी किरनपाल सिंह बदमाशों की सूचना पर अब्दुल्लापुर गांव के संपर्क मार्ग पर गोगा म्हाड़ी मंदिर के पास पहुंचे। पुलिस ने घेराबंदी कर चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर इनके पास से एक तमंचा, दो कारतूस व तीन चाकू बरामद हुए है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों ने पूछताछ में अपने नाम शौकीन पुत्र इशहाक निवासी गांव मदनपुरा थाना बिहारीगढ़, जाबिर पुत्र इरशाद निवासी गांव चांडी, मोबीन पुत्र इनाम निवासी रोगला हथौली व परवेज पुत्र जरीन निवासी पथरवा कोतवाली बेहट हैं। सभी गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें