फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्टों की जमीन ट्रस्ट के नाम करने के चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। आवंटित पट्टों की जमीन की श्रेणी बदलवाकर अब्दुल वहीद एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम करने वाले चार आरोपी रविवार को बेहट पुलिस ने गिरफ्तार किए है। अब तक इस मामले में छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इससे पहले पुलिस ने शनिवार को इस मामले में दो सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों की गिरफ्तारी की थी।
विज्ञापन

तहसील बेहट के अली अकबरपुर व शेरपुर पेलो गांव में सार्वजनिक उपयोग के लिए आवंटित पट्टों की जमीन गलत तरीके से अब्दुल वहीद एजुकेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट को बेचे जाने के मामले में एसआईटी की जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है। शनिवार को इस मामले में बेहट पुलिस ने जमीन की श्रेणी बदलने में कूट रचना करने के आरोपी सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक जनेश्वर प्रसाद व बीरबल को गिरफ्तार किया था। रविवार को जमीन बेचने के आरोपी सुरेंद्र पुत्र रघुवीर, संजय पुत्र अमर सिंह, अब्दुल रहमान पुत्र रशीद व अखलाक पुत्र अब्दुल रहमान सभी निवासी गांव शेरपुर पेलो थाना मिर्जापुर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि अभी तक इस मामले में छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि दो आरोपियों की मृत्यु हो चुकी है। अभी अब्दुल वहीद एंड चैरिटेबल ट्रस्ट से जुड़े पूर्व एमएलसी महमूद अली और उनके भतीजे मो. जावेद के अलावा कुछ और लोग वांछित है। जल्द ही साक्ष्यों के आधार पर उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें