फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत्योदय कार्डधारकों के आयुष्मान कार्ड बनाने को शुरू हुआ पखवाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अंत्योदय कार्ड धारकों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए मंगलवार से पखवाड़ा शुरू हो गया, जो 20 जुलाई तक चलेगा। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें स्वास्थ्य विभाग के साथ ही पूर्ति विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्राम्य विकास विभाग व आईसीडीएस विभाग से भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारियों को आयुष्मान कार्ड बनवाने से रह गए अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों का डाटा भेजा गया है। सभी प्रभारी ब्लॉक और गांव के अनुसार माइक्रोप्लान निर्धारित प्रारूप में उनको उपलब्ध कराएंगे। कोशिश यह है कि जिन लोगों ने अभी तक कार्ड नहीं बनवाया है उन सभी लोगों के कार्ड 20 जुलाई तक बन जाएं। इसके लिए चिकित्सा प्रभारी अपने क्षेत्र के पूर्ति विभाग, पंचायत राज विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, आईसीडीएस विभाग और जन सेवा केंद्रों के जिला प्रबंधकों से समन्वय स्थापित कर आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर आयोजित करेेंगे। इस अभियान की प्रतिदिन की समीक्षा जिला अधिकारी करेंगे। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर प्रात: आठ बजे से शाम चार बजे तक आयोजित किए जाएंगे। प्रतिदिन शाम पांच बजे तक इसकी रिपोर्टिंग उनके (सीएमओ) कार्यालय को उपलब्ध करानी होगी। जिससे जिला अधिकारी को प्रतिदिन की रिपोर्ट प्रस्तुत की जा सके। अभियान के दौरान किसी भी कर्मचारी को कोई अवकाश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें