फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदिशक्ति मां शाकंभरी देवी के दर्शनों के लिए उमड़ा जनसैलाब

विज्ञापन
सिद्धपीठ में देवी दर्शनों के लिए लगी श्रद्धालुओं की लंबी लाइन - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेहट। पश्चिम उत्तर प्रदेश के धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में रविवार को वैशाख शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सिद्धपीठ परिक्षेत्र में अव्यवस्थाओं के बीच श्रद्धालुओं ने आदिशक्ति के दर्शन किए। अपार भीड़ के चलते दिनभर बेहट से लेकर शाकंभरी देवी तक करीब 16 किमी लंबे सड़क मार्ग पर जाम लगा रहा। प्रचंड गर्मी में जाम के झाम से जूझ रहे श्रद्धालुओं को पुलिस की मदद नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

साप्ताहिक अवकाश होने की वजह से सुबह से ही सिद्धपीठ में दूरदराज से श्रद्धालुओं का जाना शुरू हो गया था। दोपहर तक अपार भीड़ सिद्धपीठ पहुंच चुकी थी। भीड़ का आलम यह था, बेहट से लेकर शाकंभरी देवी तक वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे थे। सिद्धपीठ में अव्यवस्था इस कदर हावी थी कि बाबा भूरादेव मंदिर व माता के मंदिर पर आपाधापी मची थी। लोग निकास द्वार से अंदर जाने का प्रयास कर रहे थे। बैरिकेडिंग में तपती धूप का सामना कर रहे श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की व्यवस्था तक नहीं थी। अव्यवस्थाओं और जाम से दो-चार होते हुए श्रद्धालु माता के दर्शन कर धीरे-धीरे लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें