फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में पांच हजार ग्राहकों ने भाग लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सडाना ने कहा कि कोरोना संकट के चलते करीब ढाई साल बाद ग्रेटर नोएडा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में लगभग पांच हजार खरीदारों में भागेदारी की है। उन्होंने काष्ठ हस्तशिल्प की खरीदारी में काफी रुचि दिखाई है।
विज्ञापन

सोमवार को हस्तशिल्प मेले लौटने के बाद प्रताप मार्केट स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में चैप्टर चेयरमैन ने कहा कि मेले में ढाई हजार से अधिक हस्तशिल्प उद्यमियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि इस मेले में फ्रांस, इटली, अमेरिका, इंग्लैंड, कनाडा, सऊदी अरब, कुवैत, दुबई, युनाइटेड किंगडम, आस्ट्रेलिया, हॉलैंड आदि के खरीदार शामिल हुए। उन्होंने कहा कि विदेशी ग्राहकों ने काष्ठ हस्तशिल्प उत्पादों की खरीदारी में काफी रूचि दिखाई है। इससे निर्यातक उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि इस मेले में जनपद से आईआईए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा, परविन्दर सिंह, अनिल सडाना, मोहम्मद औसाफ गुड्डू, अनवार अहमद, इरफान उल हक, शैली साहनी सहित करीब 25 निर्यातकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें