फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही के घर पांच लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर के मोहल्ला जनकनगर में चोरों ने एक सिपाही के मकान को खंगाल दिया। चोर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर गए। थाना जनकपुरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सिपाही ने दर्ज कराए मामले में बताया कि करीब पांच लाख की चोरी हुई है।
विज्ञापन

थाना जनकपुरी क्षेत्र के मोहल्ला जनकनगर में सिपाही मोहम्मद ईनाम रहते हैं। वह पुलिस लाइन में एसएसपी कार्यालय में तैनात है। पुलिस के मुताबिक सिपाही परिवार सहित घर पर ताला लगाकर शादी समारोह में शहर से बाहर गए थे। बुधवार की शाम वह लौटे और घर का ताला खोलकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा मिला। पता लगने पर थाना जनकपुरी इंस्पेक्टर प्रवेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। माना जा रहा है कि चोर छत के रास्ते घर में घुसे हैं। पुलिस की जांच में सामने आया कि चोर करीब 25 हजार की नगदी और पांच लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर गए। सीओ द्वितीय नीरज सिंह ने बताया कि सिपाही की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। पुलिस जल्द वारदात का खुलासा कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें