पुलिस द्वारा पकड़ा गया चरस तस्कर
- फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। थाना मिर्जापुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पांच चरस तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। उनके पास से एक किग्रा चरस, एक तमंचा, दो कारतूस व एक कारतूस का खोखा बरामद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
सीओ रामकरण सिंह ने बताया, कि बृहस्पतिवार की रात पुलिस को गांव रायपुर के पास हाजी उवैद के ट्यूबवेल पर मिर्जापुर पुलिस की चरस तस्करों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान नफीस पुत्र अनीस, हफीज पुत्र शब्बीर, शहजाद पुत्र यासीन शबनम पत्नी नफीस व शहजादी पत्नी वसीम निवासी मिर्जापुर को गिरफ्तार किया गया। इनके पास एक किग्रा चरस, एक तमंचा, दो कारतूस व एक कारतूस का खोखा बरामद हुआ है। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया, कि पकड़े गए तस्कर शातिर अपराधी है, जिनके खिलाफ पूर्व में भी मिर्जापुर थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज है।
पुलिस द्वारा पकड़ा गया चरस तस्कर- फोटो : SAHARANPUR
पुलिस द्वारा पकड़ा गया चरस तस्कर- फोटो : SAHARANPUR
पुलिस द्वारा पकड़ा गया चरस तस्कर- फोटो : SAHARANPUR