फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नागरिकों के फॉर्म-6 भरवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर में शनिवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर विशेष शिविर लगाए गए। इनमें 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नागरिकों का वोट बनवाने के लिए फॉर्म-6 भरवाए गए। वोट बनवाने के लिए शिविरों में भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

पार्षद मंसूर बदर ने बताया कि शनिवार को उनके क्षेत्र स्थित आर्य कन्या जमनादास विद्यालय, प्राथमिक पाठशाला खाकरोबान, प्राथमिक पाठशाला शिवपुरी मंडी, गुरु नानक इंटर कॉलेज, प्राथमिक पाठशाला लक्खी गेट में शिविर आयोजित किए गए, जिनमें उन्होंने सैकड़ों केे फॉर्म-6 भरवाए, जिससे अधिक से अधिक लोग आगामी विधानसभा चुनाव में अपने मत का प्रयोग कर सकें।
उधर, प्राथमिक विद्यालय म्यूनिसिपल कॉलोनी में भी शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें पार्षद प्रतिनिधि सईद सिद्दीकी ने बीएलओ तनवीर अहमद, नरेंद्र कुमार, उषा माहेश्वरी, अभिषेक के सहयोग से युवक और युवतियों का वोट बनवाने के लिए उनके फॉर्म-6 भरवाए। सिद्दीकी ने कहा कि वोट हमारा मौलिक अधिकार है। 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हर व्यक्ति को अपना वोट बनवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें