सार
दीपावली, भैयादूज और छठ पर्व के चलते ट्रेनों में भारी भीड़ है। सहारनपुर से बिहार और पूर्वांचल जाने वाली सभी ट्रेनों में सीटें फुल हैं। यात्री स्पेशल ट्रेनों की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन रेलवे की ओर से अभी कोई सूचना नहीं आई है।
स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए भागती भीड़
- फोटो : Amar Ujala
त्योहारों का मौसम शुरू होते ही रेलवे स्टेशनों पर भीड़ बढ़ने लगी है। दीपावली, भैयादूज और छठ पर्व को लेकर सहारनपुर से चलने वाली लगभग सभी प्रमुख ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। बिहार और पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों को टिकट नहीं मिल पा रहा है।
सहारनपुर रेलवे स्टेशन से रोजाना 153 ट्रेनों का आवागमन होता है, जिनसे करीब 40 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। इस समय अमृतसर-कोलकाता अकालतख्त, टाटानगर, हिमगिरी और बेगमपुरा एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में भारी वेटिंग चल रही है। कुछ ट्रेनों में 80 तो कुछ में 100 से भी ज्यादा वेटिंग है।