फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: करवाचौथ के बाद धनतेरस के लिए बाजार तैयार

Sat, 11 Oct 2025 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
बेहट रोड स्थित ऑटोमोबाइल शोरूम में वाहनों की खरीदारी करते ग्राहक।
विज्ञापन
सहारनपुर। करवाचौथ के बाद धनतेरस के लिए बाजार तैयार है। त्योहारी सीजन में बाजार खरीदारों से पूरी तरह से गुलजार है। ऑटोमोबाइल सेक्टर से लेकर कपड़ा मार्केट में खासी भीड़ है। महानगर के बाजारों में देर रात तक खरीदारी हो रही है।
विज्ञापन




करवाचौथ पर कारोबारियों ने अच्छा खासा व्यापार किया। महिलाओं ने कपड़ों से लेकर ज्वैलरी तक की खासी खरीदारी की। 18 अक्तूबर को धनतेरस मनाई जाएगी। इसके लिए बाजार भी पूरी तरह से तैयार है। कारोबारियों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए ऑफऱ भी रखे हैं। सबसे अधिक भीड़ इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में हैं। साथ ही ऑटोमोबाइल के शोरूम में खासी ग्राहकों की खासी भीड़ है। धनतेरस पर वाहनों की डिलीवरी के लिए आमजन बुकिंग करा रहे हैं।
कपड़ा मार्केट में भी ग्राहकों की धूम है। दिवाली के बाद सहालग शुरू हो जाएगी। इससे भी कपड़ा मार्केट में रौनक है। जीएसटी रेट कम होने से वाहनों के दाम भी कम हुए हैं। आमजन इलेक्ट्रिक स्कूटी और दोपहिया वाहनों की खरीद अधिक कर रहे हैं।
विज्ञापन


- बोले कारोबारी और खरीदार

- ऑटोमोबाइल शोरूम के मालिक शंकर कपिल ने कहा कि दोपहिया वाहनों की खूब बिक्री हो रही है। इस बार इलेक्ट्रिक वाहनों की अधिक खरीद हो रही है। ऐसे में वेटिंग भी है। दीपावली पर डिलीवरी के लिए ग्राहक अधिक जोर दे रहे हैं।

- ऑटो कार शोरूम के मालिक निपुण जैन ने बताया कि टैक्स कम होने से कारों के दाम कम हुए हैं। ऐसे में अपने खुद के वाहन का सपना पूरा करने के लिए लोग बुकिंग करा रहे हैं। कंपनी के टॉप मॉडल्स की मांग अधिक है। ज्यादातर बुकिंग धनतेरस के लिए है।

- खरीदार अंकिता गुप्ता ने बताया कि उन्हें दीपावली के लिए कपड़े खरीदे हैं। सहालग भी आ रहे हैं। ऐसे में विवाह आदि शुभ कार्यक्रमों के लिए कई ड्रेस ली हैं। कपड़ों पर टैक्स भी कम हुए हैं। ऐसे में कपड़े भी सस्ते मिल रहे हैं।

- खरीदार रेणु वर्मा ने बताया कि करवाचौथ पर पति की ओर से वाहन गिफ्ट मिला है। इसकी डिलीवरी भी शुक्रवार को प्राप्त की है। टैक्स कम होने से दाम भी कम हुए हैं। ऐसे में दोगुना फायदा हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें