फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: लोकल मार्गों की बसों पर टिकट काटेंगी महिला परिचालक

Fri, 05 Dec 2025 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। परिवहन निगम परिक्षेत्र के छह डिपो में संविदा पर महिला परिचालकों की भर्ती होगी। इन महिलाओं को स्थानीय मार्गों की बसों पर तैनाती देना प्राथमिकता है। इसके साथ ही नजदीक का डिपो भी आवंटित होगा। भर्ती के लिए 10 दिसंबर को क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में रोजगार मेला लगेगा।
विज्ञापन

सहारनपुर परिवहन निगम परिक्षेत्र में छह डिपो हैं, जिनमें सहारनपुर, छुटमलपुर, मुजफ्फरनगर, खतौली, शामली और गंगोह है। इन डिपो में 800 से अधिक बसों का बेडा है। डिपो चालक और परिचालकों की कमी से जूझ रहे हैं। इसलिए निगम को बार-बार भर्ती करनी पड़ रही। इस साल में अब तक महिला परिचालकों की तीसरी भर्ती 10 दिसंबर को होने जा रही है। इससे पहले 17 अप्रैल और 25 जुलाई को भर्ती हुई थी, लेकिन दो बार भर्ती प्रक्रिया के परिणाम उम्मीद से कम निकले। काफी महिलाओं ने बीच में ही इस्तीफा दे दिया था। 10 दिसंबर को क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में महिला परिचालकों की भर्ती करने के लिए रोजगार मेला लगेगा।
भर्ती प्रक्रिया में इंटरमीडिएट पास और सीसीसी प्रमाणपत्र धारक 18 से 40 वर्ष तक की महिलाएं हिस्सा ले सकती हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कौशल विकास मिशन, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड से जुड़ीं महिलाओं को भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें