सात एक्टिव मरीज
तीसरी लहर में जनपद में अभी तक कुल 17 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। चिकित्सा विभाग के अनुसार इनमें से दस मरीज ठीक हो चुके हैं। जिसके बाद सात एक्टिव मरीज शेष हैं, इनमें भी किसी तरह के लक्षण नहीं हैं।
जिले में 11,506 लोगों ने लगवाया टीका
कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार को जनपद के 202 बूथों पर टीकाकरण हुआ। यहां 68,500 लोगों को वैक्सीन की पहली और दूसरी खुराक देने का लक्ष्य रखा गया था। 11,506 लोग टीका लगवाने के लिए केंद्रों पर पहुंचे। शनिवार को 16.8 फीसदी टीकाकरण हुआ।
यह भी पढ़ें: फिर बड़ी कार्रवाई: कबाड़ी राहुल काला की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, किरायेदार बोले- हम बेघर हो गए, देखिए तस्वीरें
नगर के एक निजी स्कूल की शिक्षिका कोरोना संक्रमित मिली है। शिक्षिका की जांच टारगेट सैंपलिंग अभियान के तहत कराई गई है। शिक्षिका के परिजनों और संपर्क में आए स्टाफ के सदस्यों और छात्रों की जांच कराई जा रही है। शिक्षिका पूरी तरह स्वस्थ है।
- शिवांका गौड़, नोडल अधिकारी