Saharanpur News : सहारनपुर में एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।
सहारनपुर के देवबंद में राज्य राजमार्ग पर कार की टक्कर से दवाई लेने जा रहे बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उसका बेटा घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जनपद मुजफ्फरनगर थाना तितावी के अलीपुर खुर्द गांव निवासी वकील चंद (50) शनिवार की दोपहर करीब 2.15 बजे बेटे अनुज (18) के साथ बाइक पर दवाई लेने के लिए नागल जा रहा था। जब वह राज्य राजमार्ग स्थित साखन नहर के समीप पहुंचे तो पीछे से आई तेज गति सेंट्रो कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें दोनों सड़क पर दूर जाकर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने वकील चंद को मृत घोषित कर दिया। जबकि अनुज को हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। जिसे कब्जे में लिया गया है। शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया है।