फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoband : मौलाना बदरुद्दीन बोले- देश में चल रही बदलाव की हवा, सत्ता परिवर्तन में यूपी की होगी अहम भूमिका

Thu, 23 May 2024 08:02 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

Deoband News : मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि देश में बदलाव की हवा चल रही है और माहौल भाजपा के खिलाफ बना हुआ है। उन्होंने कहा कि सत्ता परिवर्तन में यूपी की अहम भूमिका होगी।
विज्ञापन
मौलाना बदरुद्दीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, असम की डूभरी सीट से सांसद व दारुल उलूम की मजलिस-ए-शूरा के सदस्य मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि इस समय देश में बदलाव की हवा चल रही है और माहौल भाजपा के खिलाफ बना हुआ है। सत्ता परिवर्तन में यूपी अहम भूमिका निभाएगा।

विज्ञापन


बुधवार को दारुल उलूम की मजलिस-ए-आमला की बैठक में शिरकत के बाद मोहल्ला खानकाह स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि पांच चरण की वोटिंग से साफ है कि बीजेपी का सत्ता से बाहर होना तय है। पीएम मोदी इस बार 400 पार की बात कर रहे हैं जबकि हकीकत यह है कि एनडीए को 250 सीटें भी नहीं मिलेंगी।

यह भी पढ़ें: सजा-ए-मौत: कातिल हाथ उठाकर बोला- हां की थी हत्या, चेहरे पर न था खौफ, पहने थे ब्रांडेड कपड़े और जूते, तस्वीरें

विज्ञापन

अजमल ने कहा कि इंडी गठबंधन को देश के समझदार और सेक्युलर विचारधारा वाले लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी व अन्य कांग्रेस के नेताओं द्वारा उनके खिलाफ की गई बयानबाजी पर खेद जताते हुए कहा कि वह चौथी बार भी डूभरी से सफल होंगे।

यह भी पढ़ें: फांसी की सजा: हत्यारे ने किए थे चार कत्ल... गुरु के रिश्ते को किया था तार-तार, पढ़िए अजय हत्याकांड का हर अपडेट
विज्ञापन

उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के हालिया बयानों की निंदा करते हुए कहा कि मदरसे राष्ट्र की विरासत हैं, मदरसों ने विभिन्न क्षेत्रों में देश की सेवा की है और लगातार कर रहे हैं। मदरसों के बलिदान को किसी भी तरह से भुलाया नहीं जा सकता है। इसलिए धार्मिक मदरसों के बारे में गलत बयानबाजी करना देश का अपमान है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें