नागल। तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग को लेकर चल रहे धरने प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय आह्वान पर भाकियू के सोमवार को टपरी जंक्शन पर रेल रोकने की घोषणा के बाद एसपी देहात अतुल शर्मा और सीओ देवबंद रजनीश उपाध्याय ने नागल थाने पहुंचे और भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष चौ विनय कुमार से वार्ता की।
करीब तीन घंटे तक थाने पर कैंप किए रहे एसपी देहात अतुल शर्मा ने काफी देर तक भाकियू नेताओं से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष चौ विनय कुमार सिंह से कहा वे किसानों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए समझाएं। किसी प्रकार की भी अनुशासनहीनता एवं हिंसा न करें। कानून व्यवस्था को खराब करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं होगी। चौ विनय कुमार ने बताया कि जिले भर का किसान टपरी जंक्शन पर 18 अक्तूबर सोमवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक अपना विरोध प्रदर्शन करेगा। उन्होंने एसपी देहात को आश्वासन दिया कि किसान किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करेंगे। उनका विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहेगा।