शांकभरी। सिद्धपीठ शांकभरी देवी में सोमवार त्रयोदशी को श्रद्धालुओं और अन्य सभी का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। उक्त जानकारी एसडीएम बेहट दीप्ति देव ने दी है। मौसम विभाग द्वारा 17 एवं 18 अक्टूबर को भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई थी। उसी को दृष्टिगत रखते हुए एसडीएम बेहट दीप्ति देव ने बताया कि मां शांकभरी देवी में आयोजित मेले में आपदा से बचाव हेतु श्रद्धालुओं का मेले में प्रवेश वर्जित रहेगा। बेहट-शाकंभरी मार्ग पर भारी वाहनों, बस, मिनी बस, ट्रैक्टर ट्रॉली इत्यादि का प्रवेश भी पूर्णतया वर्जित रहेगा।