फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने किया सरकारी खनन पट्टे का निरीक्षण

विज्ञापन
बरथा कोरसी में खनन पट्टे की जांच करते कमिश्नर व एसडीएम बेहट - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
× मानकों से अधिक खनन होना पाया गया
विज्ञापन

× तहसील प्रशासन को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए
बेहट। मंडलायुक्त लोकेश एम. ने बुधवार को यमुना नदी के बरथा कोरसी में संचालित सरकारी खनन पट्टे का निरीक्षण किया। इस दौरान पट्टे में मानकों से अधिक खनन किया जाना पाया गया। उन्होंने तहसील अधिकारियों को इसकी रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए है।
मंडलायुक्त बुधवार की दोपहर में बरथा कोरसी पहुंचे। इस दौरान खनन बेल्ट में खलबली मच गई। कुछ चालक अपने वाहनों को लेकर दौड़ पड़े, हालांकि मंडलायुक्त सीधे संचालित सरकारी खनन पट्टे पर पहुंचे और निरीक्षण किया, साथ में मौजूद राजस्व टीम से खोदाई स्थल की पैमाइश कराई गई। उन्होंने बताया, पट्टे में मानकों से अधिक खनन किया गया है। पट्टे में निर्धारित से अधिक गहराई तक और पट्टे से बाहर खनन किया गया है। उन्होंने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रणता ऐश्वर्या को निर्देश दिए कि इसकी रिपोर्ट तैयार कराकर भेजिए। इस दौरान नायब तहसीलदार अनिल कुमार व सीओ चित्रांशु गौतम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त लोकेश एम ने सरकारी खनन पट्टे के निरीक्षण के दौरान रास्ते में मिले खनिज से भरे ओवरलोड व बिना नंबर प्लेट के कुछ वाहनों को रुकवाकर सीओ चित्रांशु गौतम को निर्देश दिए, कि इनके खिलाफ कार्रवाई करो और आरटीओ को रिपोर्ट भेजो। मंडलायुक्त के निर्देश के बाद पुलिस ने इन सभी वाहनों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें