फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार के एजेंडे में नहीं हैं किसान : मैनपाल चौहान

विज्ञापन
दिल्ली रोड़ पर भारतीय किसान यूनियन के युवा सम्मेलन में विचार रखते मैनपाल चौहान - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी मैन पाल सिंह चौहान ने कहा किसान भाजपा सरकार के एजेंडे में नहीं है। इसका बड़ा उदाहरण तीन कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर पिछले एक वर्ष से आंदोलनरत किसानों की आज तक भी कोई सुनवाई नहीं होना है।
विज्ञापन

मंगलवार को ग्राम मवी कलां में युवा किसान सम्मेलन का आयोजन किया। चौधरी मैनपाल चौहान ने कहा दिल्ली की सीमा के चारों तरफ पिछले एक वर्ष से किसान धरनारत हैं। किसान तीन कृषि कानूनों को वापस लेने और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल खरीद के लिए गारंटी कानून बनाने की मांग कर रहे हैं। इतने लंबे संघर्ष के बावजूद किसानों की मांगों का संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने कहा आंदोलन में सात सौ किसान शहीद हो चुके हैं। किसानों की उपेक्षा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार तत्काल ब्याज सहित बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराए। इससे किसानों को राहत मिल सके। प्रदेश सचिव चौधरी चरण सिंह, जिलाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार, चौधरी जगपाल सिंह, रविंद्र चौधरी आदि ने भी विचार रखे। कार्यक्रम संयोजक गौरव चौहान और दिव्यांश पंवार रहे। इसमें भानू चौहान, स्पर्श सचदेवा, अभिजीत राणा, सिद्धार्थ पंडित, दिव्यांशु सचदेवा, अक्षय चौधरी, निखिल खटाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें