फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद नहीं मिलने पर किसानों का हंगामा

Wed, 14 Dec 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
हंगामा करते किसान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के सरसावा की सहकारी समिति के कर्मचारी की लापरवाही से किसानों को खाद नहीं मिला। आक्रोशित किसानों ने मंगलवार को समिति में हंगामा किया। जिसके बाद उच्चाधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए कर्मचारी पर कार्रवाई करने की बात कही। 
विज्ञापन


बता दें कि इस समय रबी की फसल की बुवाई का सीजन चल रहा है। जिसके लिए किसान सहकारी समिति से यूरिया, एनपीके खाद आदि उठाते है जिसका पैसा किसानों के गन्ने के खाते से वसूला जाता है।

बीते शुक्रवार को किसानों को बताया कि गया था कि छुट्टी के बाद स्टोर खुलने पर खाद का वितरण किया जाएगा। लेकिन जब मंगलवार को किसान खाद लेने के लिए समिति पहुंचे तो पता लगा कि स्टोर इंचार्ज ओम कुमार बिना बताए पांच  दिनों से गायब है।
विज्ञापन


इससे किसान भड़क गए तथा मौके पर मिले दूसरे विभाग के विशेष सचिव पीके सिंह का घेराव कर लिया।    किसानंो ने कहा कि खाद के अभाव में फसल की बुवाई पिछड़ रही है, वहीं इससे फसल की लागत भी बढ़ती है।

किसानों को रोष देखकर सचिव ने उच्चाधिकारियों से बात की तथा स्टोर इंचार्ज की कार्यशैली की शिकायत की। जिसके बाद ही किसान शांत हुए। समिति सचिव ने बताया कि किसानों द्वारा लिखित रूप से की गई शिकायत के साथ कर्मचारी की पूरी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।

इस मौके पर किसान राजपाल, सिंह, सुंदरलाल, देवेंद्र चौधरी, संजीव बिट्टू, सुरेश सैनी, अमजद, बबला, बरकत, विनोद, शोएब, शब्बीर, रोहतास, रणबीर, इसरार, सुमित, हाकम आदि सैकड़ों किसान मौजूद रहे। किसानों ने चेताया कि यदि बुधवार को भी उन्हें खाद नही मिला तो समिति के लोगों को कार्यालय में नही बैठने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें