फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महीना रद रहेंगी 14 ट्रेनें

Sun, 11 Dec 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया है। आगामी दिनों में और ट्रेनों से यात्रा करने की तैयारी करने वालों को परेशान होना पड़ेगा है। रेलवे सहारनपुर से होकर गुजरने वाली करीब 14 ट्रेनों को 17 दिसंबर से रद करने जा रहा है। इन ट्रेनों की आवाजाही करीब एक महीने तक बंद रहेगी।
विज्ञापन


रेलवे के पास कोहरे से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। डिप्टी एसएस विनोद गुरखुदे ने बताया कि ज्यादातर ट्रेनों में एंटी फॉग सिस्टम नहीं है। ऐसे में रेलवे हादसों से बचने के लिए इन ट्रेनों का संचालन कोहरे में बंद कर देता है। इस बार भी यही स्थिति बन रही है। देशभर में बड़ी संख्या में ट्रेनों 17 दिसंबर से एक महीने के लिए रद किया जा रहा है।
 
सहारनपुर से होकर गुजरने वाली ऐसी करीब एक दर्जन ट्रेन हैं, जिनका संचालन 17 दिसंबर 2016 से 15 जनवरी 2017 तक पूरी तरह बंद रहेगा। इन दिनों में यात्रियों को कोई दूसरा विकल्प तलाशना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये ट्रेनें रहेंगी रद 
ट्रेन संख्या    कहां से कहां तक 
12054        हरिद्वार से अमृतसर 
12053        अमृतसर से हरिद्वार 
14605        जम्मू से हरिद्वार  
14606        हरिद्वार से जम्मू 
14310        देहरादून से उज्जैन  
14309        उज्जैन से देहरादून  
15209        अमृतसर से गंगानगर (जनसेवा) 
15210        गंगानगर से अमृतसर (जनसेवा) 
14031        अमृतसर से देहरादून 
14032        देहरादून से अमृतसर 
14081        नई दिल्ली से जालंधर 
14082        जालंधर से नई दिल्ली 
15211        जन नायक 
15212        जन नायक 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें