गंगोह (सहारनपुर)। नामदेव पब्लिक स्कूल में चल रहे खेल सप्ताह के पांचवें दिन कक्षा सात और कक्षा आठ के विद्यार्थियों ने वॉलीबाल, कबड्डी, गोला फेंक, रस्साकशी, बैडमिंटन, 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिताओं में भाग लिया। विजेताओं को सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्या रजनी राजपूत ने बताया कि लंबी कूद प्रतियोगिता में कक्षा सात के लक्ष्य सैनी ने प्रथम, कक्षा आठ के आयुष शर्मा ने द्वितीय, ओमसिंह ने तृतीय, बालिकाओं में कक्षा सात की प्रज्ञा तोमर ने प्रथम, प्रभजोत कौर ने द्वितीय, कक्षा आठ की छात्रा वंशिका सैनी तृतीय, गोला फेंक में कक्षा सात के उरमीत ने प्रथम, कक्षा आठ के जुवेरिया ने द्वितीय, बालिकाओं में कक्षा सात की हरमन ने प्रथम, कक्षा आठ की गुरमीत ने द्वितीय, 100 मीटर रेस में फैज ने प्रथम, कक्षा आठ के अभिमन्यु ने द्वितीय, कक्षा सात के अमन चिंकारा ने तृतीय, बालिकाओं में कक्षा सात की छात्रा अनोखी ने प्रथम, प्रभजोत कौर ने द्वितीय, कक्षा सात की राधिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बैडमिंटन में छात्र अभिनव कुमार ने प्रथम, कक्षा आठ के शुभ बंसल ने द्वितीय, प्रशांत पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता में समृद्धि हाउस ने प्रथम, शांति हाउस ने द्वितीय एवं वीर हाउस ने तृतीय स्थान पाया। रस्साकशी में शांति हाउस प्रथम, प्रगति हाउस द्वितीय रहा। वॉलीबाल में समृद्धि हाउस प्रथम, वीर हाउस द्वितीय एवं शांति हाउस तृतीय स्थान पर रहा। विजेताओं को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। प्रबंधक पंकज कुमार, प्रधानाचार्या रजनी राजपूत एवं शिक्षकों ने शुभकामनाएं दी।
गंगोह के नामदेव पब्लिक स्कूल में मेडल और प्रमाणपत्र दिखाते विजेता विद्यार्थी- फोटो : SAHARANPUR