फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसबे के बीचोबीच पलटी गन्ने से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली

विज्ञापन
कसबे में हाइवे पर पलटी गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। दया शुगर मिल में जा रही गन्ने से लदी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईवे के बीचोबीच पलट गई। इस दौरान आसपास राह चलते लोगों ने दौड़ कर जान बचाई। गनीमत रही कि कोई ट्रॉली की जद में नहीं आया। अन्यथा जान पर बन सकती थी।
विज्ञापन

शुक्रवार रात आठ बजे दया शुगर मिल की गन्ने से लदी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली मिल की तरफ जा रही थी, जैसे ही यह ट्रॉली गागलहेड़ी के अग्रसेन चौक पर पहुंची तो ओवर लोड होने की वजह से चालक उस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और हाईवे के बीचोबीच पलट गई। इस दौरान आस पास से गुजर रहे बाइक और साइकिल सवारों ने बमुश्किल अपनी जान बचाई।
दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली चालक मौका पाकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक की काफ़ी देर तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। हाईवे के बीच पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस ने हटाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बाद शुगर मिल को इस बारे अवगत कराया गया। देर रात तक ट्रैक्टर ट्रॉली को नहीं हटवाया जा सका था। उधर, थाना प्रभारी सुनील नेगी ने बताया कि दया शुगर मिल स्टॉफ को सूचना दे दी गई है। ओवर लोड ट्रैक्टर ट्रॉली को हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें