फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए शुरू हुई अतिरिक्त कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कक्षा दस और 12 के विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया गया है। कोरोना काल में हुए पढ़ाई के नुकसान की भरपाई के मकसद से मंडलायुक्त लोकेश एम ने अतिरिक्त कक्षाएं चलाने के निर्देश विभाग को दिए थे।
विज्ञापन

कोरोना की पहली लहर की वजह से बीते वर्ष बोर्ड परीक्षाएं नहीं कराई जा सकी थी। दसवीं के विद्यार्थियों को कक्षा नौ तथा 12वीं के विद्यार्थियों को कक्षा 11 के प्राप्तांक के आधार पर प्रोन्नत किया गया था। मगर इस बार बोर्ड परीक्षाएं होने की संभावना है। जबकि कोरोना की दूसरी लहर ने विद्यार्थियों का खासा नुकसान किया है। ऐसे में मंडलायुक्त ने दसवीं और 12वीं के विद्यार्थियों की पढ़ाई के नुकसान की भरवाई के लिए अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन करने के निर्देश दिए थे। मंडलायुक्त के निर्देश के अनुपालन में विद्यालयों ने अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया गया है। यह कक्षाएं कॉलेज का समय के बाद संचालित की जा रही हैं।
जिले में 63,057 विद्यार्थी
जनपद में माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों की संख्या 235 है, जिनमें 57 राजकीय, 91 सहायता प्राप्त तथा शेष वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। इनमें वर्तमान में दसवीं और 12वीं के पंजीकृत विद्यार्थियों की कुल संख्या 63,057 है, जिन्होंने बोर्ड परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है। 63,057 विद्यार्थियों में दसवीं के 34,028 और 12वीं के 29,029 विद्यार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन

कक्षाओं में कम उपस्थिति
माध्यमिक विद्यालयों का समय सुबह 8:50 से दोपहर 2:50 तक रहता है। छह घंटे लगातार कक्षाओं में बैठने की वजह से ज्यादातर विद्यार्थी ऊब रहे हैं। ऐसे में कई विद्यार्थी अतिरिक्त कक्षाएं देने से बच रहे हैं और चुपके से कॉलेजों से निकल जाते हैं। प्रधानाचार्यों का कहना है कि अतिरिक्त कक्षाओं से बचने के लिए कई छात्रों ने कॉलेज आना बंद कर दिया है।
मंडलायुक्त के निर्देश के बाद माध्यमिक विद्यालयों ने अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया गया है। प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वह शत प्रतिशत छात्रों को कक्षाओं से जोड़ें। साथ ही छात्रों को भी अतिरिक्त कक्षाओं की महत्ता को समझना होगा, क्योंकि यह उनके ही लिए संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन

- रवि दत्त, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें