फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत, मेडिकल स्टोर संचालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र में बेहट रोड पर देवला के समक्ष दो बाइकों की भिड़ंत में मेडिकल स्टोर संचालक की मौत हो गई। वह मेडिकल स्टोर बंद करके लौट रहा था।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव देवला निवासी रामकुमार (31) पुत्र भोपाल का बेहट रोड स्थित गांव महेश्वरी में मेडिकल स्टोर है। पुलिस के मुताबिक वह बुधवार रात मेडिकल स्टोर बंद करके बाइक से घर लौट रहा था। गांव के समक्ष मुख्य मार्ग पर सामने से एक बाइक से उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रामकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। इस पर देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कांस्टेबल विवेक कुमार घायल रामकुमार को देर रात जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां ईएमओ ने रामकुमार को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक कोतवाली में तहरीर नहीं दी गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें