फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के नाम काटने पर जताया आक्रोश

विज्ञापन
फीस माफी को लेकर धरना स्थल धरना देते अभिभावक संघर्ष समिति के पदधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बच्चों के नाम काटने पर जताया आक्रोश
विज्ञापन

सहारनपुर। तीन माह की फीस माफी को लेकर अभिभावक संघर्ष समिति का धरना बुधवार को भी जारी रहा। फीस जमा न करने पर एक स्कूल द्वारा बच्चों के नाम काटने पर पदाधिकारियों ने आक्रोश जताया।
विज्ञापन

हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान पर अध्यक्ष संजय वालिया के नेतृत्व में पदाधिकारी और अभिभाव धरने पर बैठे रहे। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के आदेश हैं कि कोई स्कूल फीस की वजह से बच्चों का नाम नहीं काटेगा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि शहर के एक स्कूल ने फीस न जमा होने पर तीन बच्चों के नाम काट दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल संचालकों की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जब तक फीस माफ नहीं की जाएगी, तब धरना जारी रहेगा। उन्होंने राजस्थान सरकार द्वारा फीस माफ किए जाने की सरहाना की। इसी तरह उत्तर प्रदेश में फीस माफ करने की मांग की। इस दौरान आदेश त्यागी, पप्पू चौधरी, अमित कांबोज, बलदेव चौधरी गौरव शर्मा, रणवीर चौधरी, आशीष सोनू, मोहम्मद अहमद, रशीद अहमद, विनय चौधरी, सुकांत कपिल, राजू सुखीजा, साजिद, राजकुमार सैनी, इकराम खान, कुलदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें