सरसावा/ नानौता/ साढ़ौली कदीम/ नकुड़ (सहारनपुर)। जिले के देहात में गरीब कल्याण दिवस पर खंड विकास कार्यालयों पर आयोजित गरीब कल्याण मेलों में विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाए। स्टालों पर महिला समूह द्वारा हस्तनिर्मित वस्तुएं प्रदर्शित की। इस दौरान लाभार्थियों को मिनी किट बांटी।
सरसावा विकास खंड कार्यालय सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पंचायती राज विभाग, श्रम विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग आदि ने स्टाल लगाकर महिला समूह द्वारा बनाई वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई । विभिन्न विभागों ने लाभार्थी पात्रों को प्रमाण पत्र भी बांटे। उद्घाटन आयुष राज्यमंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी के प्रतिनिधि चरण सिंह सैनी एवं ब्लाक प्रमुख ताहिर हसन ने किया। अशोक बुढेड़ा रवि सैनी, नेहा राणा, रुचि यादव रहे। संचालन सुभाष बर्मन ने किया। सहायक श्रमायुक्त अभिषेक सिंह, पशु चिकित्साधिकारी राजेश सक्सेना, कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी, पशु चिकित्साधिकारी पीके गुप्ता तथा प्रभारी बीडीओ आईएसबी राजवीर सिंह, अतुल वालिया, राकेश शर्मा रहे।
नानौता ब्लॉक परिसर में मेले के मा राजेंद्र सिंह ने किया। मेले में वरिष्ठ प्रावैधिक सहायक सेवाराम ने डीपी योजना के अंतर्गत कृषकों को पावर पेपर का वितरण व किसानों को प्रशस्ति पत्र वितरित कर एनएफएसएम योजना के अंतर्गत सरसों की मिनी किट वितरित की गई। नरेंद्र कुमार, वेद प्रकाश राणा, अमी सिंह, संजू मोरा, शालू प्रधान, अमर सिंह, सत्येंद्र भाबसी, जसवीर सिंह, प्रमोद राणा, उदयवीर सिंह, संजय खुड़ाना, महेश कुमार आदि रहे।
साढ़ौली कदीम मेले में ब्लाक प्रमुख चौधरी विश्वास ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब आदमी को प्रत्येक योजना का लाभ पहुंचा खुशहाल करने का कार्य कर रही है। जिला कृषि अधिकारी धीरज सिंह, बैंकों के नोडल अधिकारी देवेंद्र कुमार सागर, गन्ना समिति के सचिव देवेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी रविप्रकाश सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख हंसराज गौतम, डॉ. संयोग सिंह गौड़, मोहकम सिंह, नरेंद्र सिंह, अल्ताफ, अमित राठी, नेपाल सिंह, अमित कुमार, प्रदीप कुमार रहे।
नकुड़ में ब्लॉक प्रमुख सुभाष चौधरी, भाजपा जिला महामंत्री राधेश्याम शर्मा, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी भरत लाल गौड़, बीडीओ विजय तिवारी आदि ने ब्लॉक परिसर में आयोजित गरीब कल्याण मेले का निरीक्षण किया। भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष सुभाष चौधरी, पवन सिंह राठौर, प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष संजय चौधरी, संजीव चौधरी, बालिस्टर सिंह, रवि गुप्ता रहे।
नानौता में गरीब कल्याण मेले में मिनी किट देते आयोजक- फोटो : SAHARANPUR