फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता को जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर के वार्ड 59 में निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे नगर निगम के अधिशासी अभियंता के साथ क्षेत्रीय पार्षद के भाई की कहासुनी हो गई। आरोप है कि पार्षद के भाई ने अधिशासी अभियंता से गाली गलौज और मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। उधर, पार्षद के भाई ने आरोप को गलत बताया है।
विज्ञापन

नगर निगम के अधिशासी अभियंता निर्माण आलोक श्रीवास्तव बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न करीब पौने बारह बजे वार्ड 59 के मोहल्ला शमादार में निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे। इसी दौरान क्षेत्रीय पार्षद के भाई नदीम अंसारी से उनकी कहासुनी हुई। आरोप है कि नदीम अंसारी ने कहा आप मुझे बताए बगैर क्षेत्र में कैसे आ गए। हम आपको दो मिनट में यही पीट देंगे। आरोप है कि गाली गलौज कर गोली मारकर जान से मारने की धमकी भी दी। अधिशासी अभियंता ने नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह से मुलाकात कर बताया कि यह घटना ठेकेदार के उकसाने पर की है। उन्होंने नदीम अंसारी और ठेकेदार के प्रतिनिधि से अपनी जान को खतरा जताया। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने उक्त तहरीर को एफआईआर दर्ज कराने के लिए एसपी सिटी को लिखा है। उधर, घटना को लेकर निगम के कर्मचारियों में गुस्सा है। मामले में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
क्षेत्रीय पार्षद के भाई नदीम अंसारी का कहना है कि गली और नाली निर्माण के संबंध में वह तीन दिन से अधिशासी अभियंता को कॉल कर रहे थे, लेकिन उन्होंने मौके पर आकर निरीक्षण नहीं किया। एक महिला के कहने पर वह निरीक्षण करने पहुंच गए। मैंने उनसे सिर्फ इतना कहा था कि निरीक्षण के दौरान हमें भी साथ ले लेते, मैं जनप्रतिनिधि का भाई हूं। जान से मारने की धमकी और मारपीट का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें