फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएसयू से संबद्घ महाविद्यालयों की परीक्षाएं आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
एमएसयू से संबद्ध महाविद्यालयों की परीक्षाएं आज से
विज्ञापन

सहारनपुर। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की बीएड प्रथम वर्ष, स्नातक (संस्थागत) और स्नातकोत्तर (व्यक्तिगत) पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो रही हैं। परीक्षाओं को लेकर विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों के स्तर से तैयारी पहले ही पूर्ण की जा चुकी है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि बीएड प्रथम वर्ष, स्नातक (संस्थागत) और स्नातकोत्तर (व्यक्तिगत) पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 20 जून से शुरू होकर 18 जुलाई तक चलेंगी। परीक्षा के लिए मंडल के तीनों जनपदों में कुल 22 केंद्र बनाए गए हैं। प्रवेश पत्र दो सप्ताह पहले ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए थे। संबंधित परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए पहले ही सूचना भेजी जा चुकी है। परीक्षा केंद्र एवं संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को भी काफी समय पहले पूरे कार्यक्रम से अवगत कराया जा चुका है। परीक्षा वायस रिकॉर्डर और सीसीटीवी की निगरानी में होगी। इसके अलावा परीक्षा में कोरोना से बचाव के दिशा निर्देशों का पालन भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें