फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में सड़क निर्माण और सीवर डालने में मिलीं खामियां

विज्ञापन
वार्ड 37 व वार्ड 50 में सीवर लाइन डाले जाने के बाद सड़कों का जायजा लेते मेयर संजीव वालिया - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
शहर में सड़क निर्माण और सीवर डालने में मिलीं खामियां
विज्ञापन

सहारनपुर। महापौर संजीव वालिया ने बृहस्पतिवार को शहर के वार्ड 37 और 50 की कॉलोनियों का निरीक्षण करते हुए विकास कार्यों का जायजा लिया। पार्षदों और नागरिकों ने सड़क धंसने, सीवर लाइन चोक रहने और मैनहोल पर ढक्कन नहीं होने जैसी शिकायतें कीं। महापौर ने अधिकारियों और ठेकेदारों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार के निर्देश दिए।
महापौर सुबह के समय वार्ड 50 के हकीकत नगर और वार्ड 37 की गिल कॉलोनी पहुंचे। कचहरी पुल के निकट भाजपा नेत्री वर्षा चोपड़ा से सीवर लाइन और सड़कों की जानकारी ली। रोडवेज वर्कशॉप के बराबर में गिल कॉलोनी की सड़क बैठी होने की शिकायत की। पार्षद सिद्धार्थ सैनी ने बताया कि जहां भी सीवर लाइन डाली गई है, वहां सड़कें बैठ गई हैं। महापौर ने सीवर लाइन डालने वाली कंपनी जेपीएस के परियोजना मैनेजर विमल तिवारी से पूछा तो वह जवाब नहीं दे सके। महापौर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार के निर्देश दिए। विहिप नेता शिवगौड़ के निवास के पीछे की टूटी गली की भी मरम्मत के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सभासद कृष्ण अग्रवाल, अजय त्यागी, विजय अग्रवाल, अरविंद शर्मा, राकेश वीर आदि ने भी सड़क और सीवर संबंधी शिकायत की। गली नंबर एक के चंद्र कालड़ा ने सीवर ओवरफ्लो की शिकायत की। कुछ लोगों ने स्ट्रीट लाइट खराब होने की शिकायत की। वार्ड 50 हकीकत नगर में पार्षद अमित त्यागी के अलावा व्यापारी नेता रोहित घई, विक्रांत माथुर व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष संदीप कालिया ने सड़कों की हालत खराब होने की शिकायत की। अमित त्यागी की शिकायत पर रामलीला ग्राउंड वाले शौचालय की व्यवस्था दुरुस्त कराने तथा ट्यूबवेल को रिबोर कराने के निर्देश दिए। सीवर डालने वाली कंपनी के प्रतिनिधि और अधिकारियों को चेतावनी देते हुए गंभीरता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान जल निगम के एई वेदपाल, नरेश गुप्ता, जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता सुशील सिंघल, सहायक अभियंता ईश्वर सिंह, राजेंद्र सिंह, निर्माण विभाग के अवर अभियंता रजनीश मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें