सहारनपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सड़ाना के नेतृत्व में शुक्रवार को पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता एके आत्रे से भेंट की। उन्होंने उद्यमियों की समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके जल्द निस्तारण की मांग की।
शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित विद्युत निगम के कार्यालय पर मुख्य अभियंता से मुलाकात में उन्होंने विद्युत विभाग संबंधी समस्याओं से अवगत कराया। कहा कि उद्यमियों द्वारा नए विद्युत कनेक्शन के लिए आवेेदन करने पर निगम के खंड अधिकारी अत्यधिक इस्टीमेट बना रहे हैं। जिससे नए उद्यमियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते जनपद में नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित नहीं हो पा रही हैं। उन्होंने देहरादून रोड औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत ट्रिपिंग की समस्या से भी मुख्य अभियंता को अवगत कराया। मुख्य अभियंता ने भरोसा दिलाया कि उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा। इस दौरान आरके धवन, हरजीत सिंह, राजेश सपरा, प्रियेश गर्ग, सुनील सैनी, विनय दहूजा, संदीप कपूर, परमजीत सिंह, सतीश अरोड़ा, राजेश गुप्ता, अनिल अग्रवाल, दर्शन कुमार गुप्ता, अमित कुमार अरोड़ा, सिद्धार्थ मोंगा, गुलशेर, संजय गर्ग आदि मौजूद रहे।