सहारनपुर के छुटमलपुर में थाना फतेहपुर पुलिस ने वन गुर्जरों के डेरे से भैंस चोरी कर ले जाते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह के दो पशु चोरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इस दौरान इनका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पशु चोरों के पास से छोटा हाथी वाहन, तमंचा, कारतूस और चोरी की भैंस बरामद की है।
थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि सोमवार की रात गश्त कर रही पुलिस ने सहारनपुर रोड पर कमेशपुर मोड़ बिजलीघर के सामने छोटा हाथी वाहन को रुकने का इशारा किया। चालक ने वाहन रोकने की बजाए गति बढ़ा दी और उसमें सवार लोगों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई कर हुए छोटा हाथी वाहन को धर दबोचा। उसमें से दो पशु चोर नवाब पुत्र सलीम निवासी लोहानी सराय थाना कुतुबशेर और गुलबहार पुत्र अशरफ निवासी गांव छजपुरा देहात कोतवाली मौके से धरे गए, जबकि उनका एक साथी फरार होने में सफल रहा।
यह भी पढ़ें: थाने पहुंचा तीन फीट का अजीम, पुलिस से लगाई शादी की गुहार, तस्वीरों के साथ जानें पूरा मामला
एसओ ने बताया कि पकड़े गए पशु चोरों ने खुलासा किया है कि उन्होंने उक्त भैंस को वन गुर्जरों के डेरे से चोरी किया था। चोर अन्य राज्यों में भी पशु चोरी की वारदात करते हैं। इनका पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है। दोनों पशु चोरों के खिलाफ विभिन्न थानों में दस-दस आपराधिक केस दर्ज हैं। उनके पास से चोरी की गई भैंस के साथ ही एक छोटा हाथी वाहन, एक तमंचा, एक कारतसू और एक खोखा, एक छुरा बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/