फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानांतरण के खिलाफ कर्मचारियों का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। स्थानांतरण के विरोध में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों का धरना पांचवें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। कर्मचारियों ने 26 जुलाई को लखनऊ में होने वाले धरने में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय पर चल रहे धरने में यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देव कुमार ने कहा कि स्थानांतरण के आदेश मनमाने हैं, जिनको स्वीकार नहीं किया जाएगा। कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए जब तक जरूरी होगा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने धरने को समर्थन करने पहुंचे संजीव शर्मा, राजेश कश्यप, योगेंद्र यादव, विनय जैन, अनिल, सुधा, स्वप्न शुक्ला, एनआरएचएम के किशोर सैनी, धनंजय सिंह आदि का आभार व्यक्त किया। राज्य कर्मचारी महासंघ के महासचिव शशी कुमार सैनी ने कहा कि हम स्थानांतरण नीति के खिलाफ नहीं हैं, मगर स्थानांतरण में की गई मनमानी को स्वीकार नहीं किया जा सकता। आगामी 26 जुलाई को स्वास्थ्य भवन लखनऊ में धरना देकर समस्त स्थानांतरण सूची को निरस्त कराने की मांग दोहराई जाएगी। जिला मंत्री आरएम नायर ने कहा कि जनपद सहारनपुर से 50 स्वास्थ्य लिपिकों में से 25 स्वास्थ्य लिपिकों के स्थानांतरण दूरस्थ जनपदों में किए गए हैं। महिला कर्मियों के तबादले बेहद दूर किए गए हैं। राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष अजय भटनागर ने कहा कि शासनादेश में कर्मचारियों के पटल परिवर्तन के निर्देश थे, मगर इसमें मनमानी की गई है।
इस दौरान सरदार मनदीप सिंह, मुकेश कुमार त्यागी, विजेंद्र कुमार, संजीव, अर्जुन सिंह त्यागी, इंजीनियर सीपी सिंह, अशोक कुमार, विजेंद्र कुमार, बीनू, अनिल कुमार, अनूप कुमार, प्रदीप कुमार सिंह, ज्ञानचंद, रविंद्र कुमार, हिमांशु पंडित, भावना, कामिनी चौधरी, ज्योति सैनी, दीपमाला शर्मा, अर्चना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें