फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर : प्रख्यात कवि डॉ. अशोक चक्रधर और उनकी पत्नी सड़क हादसे में घायल

Mon, 23 Aug 2021 12:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देवबंद (सहारनपुर)

सार

  • गलत दिशा में आ रही कार ने डा. अशोक चक्रधर की कार से हुई भिड़ंत
  • दिल्ली से कार द्वारा मसूरी (उत्तराखंड) जा रहे थे, प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली रवाना
विज्ञापन
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवबंद में फ्लाईओवर पर हुए सड़क हादसे में प्रख्यात कवि पदम श्री डॉ. अशोक चक्रधर व उनकी पत्नी घायल हो गए। वह दिल्ली से मसूरी जा रहे थे। सूचना मिलते ही प्रख्यात शायर डा. नवाज देवबंदी और पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। बाद में घायल दंपति को उपचार के लिए नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


पदम श्री कवि डा. अशोक चक्रधर रविवार को अपनी पत्नी बागेश्री के साथ इनोवा कार द्वारा दिल्ली से मसूरी (उत्तराखंड) जा रहे थे। दुपहर करीब एक बजे जैसे ही उनकी कार देवबंद स्थित फ्लाईओवर पर पहुंची तो इसी दौरान गलत दिशा से आ रही कार से उनकी भिडं़त हो गई। दुर्घटना में दोनों पति पत्नी घायल हो गए। डा. अशोक चक्रधर ने घटना की जानकारी विख्यात शायर डा. नवाज देवबंदी को दी। जिसके बाद डा. नवाज ने इस बाबत स्थानीय अधिकारियों को अवगत कराया। तुरंत ही एसडीएम राकेश कुमार सिंह, कोतवाल योगेश शर्मा और डा. नवाज देवबंदी घटनास्थल पर पहुंचे। 

उन्होंने डा. अशोक व उनकी पत्नी को उपचार के लिए रेलवे रोड स्थित कैलाशचंद जैन मैमोरियल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया। वहीं, डा. अशोक के सड़क हादसे में घायल होने की सूचना मिलते ही उनके चाहने वालों की अस्पताल में भीड़ जुट गई। अस्पताल के संचालक डा. डीके जैन ने बताया कि डा. अशोक चक्रधर की कॉलर बोन और उनकी पत्नी की स्पाइन बोन में चोट है। दोनों को प्राथमिक उपचार दे दिया गया है। इसके बाद उन्हें दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। 
विज्ञापन


एसएसपी साहब गलत दिशा में चलने वालों का करिये इलाज 
सड़क हादसे में घायल प्रसिद्ध व्यंग्यकार डा. अशोक चक्रधर का अंदाज व्यंग्य भरा दिखा। हालचाल जानने के लिए एसएसपी डा. एस चनप्पा का फोन डा. अशोक चक्रधर के पास आया। उन्होंने कहा कि आपकी धरा शानदार है। यहां पर मुझे फौरन उपचार और भरपूर प्रेम मिला है। लेकिन एसएसपी साहब हाइवे पर गलत दिशा से आने वाले वाहनों का आपको इलाज करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें