सहारनपुर। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि मतदान स्थलों के निर्धारण के बाद बनाए गए जनपद में नए 190 मतदान स्थलों संबंधी प्रस्तावों का भारत निर्वाचन आयोग ने अनुमोदन कर दिया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सहारनपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बेहट, सहारनपुर नगर, सहारनपुर देहात, देवबंद और रामपुर मनिहारान शामिल हैं, जबकि लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र कैराना में जनपद के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र नकुड़ एवं गंगोह शामिल हैं। जनपद की सातों विधानसभा सीटों पर पहले 2760 थे। जिनका निर्धारण करके 2950 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।