फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर के बीच में लगाए गए आठ हजार पौधे

विज्ञापन
देहरादून रोड पर पौधारोपण नगर आयुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह व डा पीडी गर्ग व अन्य - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम के द्वारा देहरादून रोड के डिवाइडर पर पौधरोपण किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम में महानगर के गण्यमान्य लोगों, महिलाओं और बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। नगरायुक्त ने महानगर की जनता से सहारनपुर को ग्रीन सहारनपुर-क्लीन सहारनपुर बनाने के लिए आगे आने की अपील की।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में देहरादून रोड पर खालसा स्कूल के पास डिवाइडर पर पौधरोपण किया गया। पौधे रोपने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। करीब आठ हजार पौधों का रोपण किया गया। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि सहारनपुर को हरा-भरा कर ‘ग्रीन सहारनपुर-क्लीन सहारनपुर’ के सपने को साकार करने के लिए महानगर के लोग उत्साह के साथ निगम के अभियान से जुड़ रहे हैं। नगर निगम ने बीते कुछ समय में 14 किलोमीटर लंबे डिवाइडरों पर पौधे लगाए हैं, जिनसे सहारनपुर की सुंदरता बढ़ी है और हरियाली भी। पौधरोपण करने वालों में अपर नगरायुक्त राजेश यादव, मुख्य अभियंता निर्माण कैलाश सिंह, अधिशासी अभियंता आलोक श्रीवास्तव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रविश चौधरी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन, पशु कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा, लेखाधिकारी राजीव कुशवाहा, डॉ. पीडी गर्ग, विश्वजीत पुंडीर, बाबूराम सैनी, अरविंद मलिक, मनोज अरोड़ा, परम, मुकुंद मनोहर गोयल, नवदीप, हितेश चड्ढा, डॉ. केके खन्ना आदि शामिल रहे।

देहरादून रोड पर पौधारोपण स्कूली बच्चे व शिक्षक- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें