फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: अपनी शादी का सामान खरीदने आई युवती की हादसे में मौत, घर में चल रही थी तैयारियां, अब पसरा मातम

Sat, 04 Jun 2022 11:26 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

एक युवती की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया गया कि युवती की एक महीने बाद शादी होनी थी। युवती की मौत से परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। 
विज्ञापन
सड़क हादसा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में देवबंद के तलहेड़ी बुजुर्ग में पनियाली कासिमपुर मोड़ पर शनिवार को बाइक में पीछे से तेज गति से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए देवबंद सीएचसी में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


गांव गंगदासपुर निवासी बिट्टू का 19 वर्षीय पुत्र अर्जुन अपने परिवार की ही प्रीति (22) पुत्री कश्मीरा और आकाश (14) पुत्र रविंद्र के साथ शनिवार की देर शाम शादी का सामान खरीदने के लिए तलहेड़ी बुजुर्ग स्थित बाजार में आए थे। वहां से लौटते समय रात करीब नौ बजे पनियाली कासिमपुर मार्ग पर जब वह पहुंचे तो इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस द्वारा सरकारी अस्पताल देवबंद व नागल में भर्ती कराया। नागल सीएचसी में उपचार दौरान गंभीर रूप से घायल प्रीति ने दम तोड़ दिया, जबकि घायल आकाश व अर्जुन को एसबीडी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: कुत्ते की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए 250 लोग, काटा 11 किलो का केक, मालिक ने सुनाई दिल छूने वाली कहानी
विज्ञापन


सीओ रामकरण सिंह ने बताया कि मृतक प्रीति के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया, जबकि घायलों का उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि प्रीति की अगले महीने शादी होने वाली थी। जिसका सामान खरीदने के लिए वह अपने भाइयों के साथ तलहेड़ी बुजुर्ग स्थित बाजार में आई थी कि वापस लौटते समय दर्दनाक हादसे में उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: मोहब्बत का खौफनाक अंजाम, पर साथ नहीं छोड़ेंगे प्रेमी युगल, कोर्ट में प्रेमिका के बयान से हर कोई हैरान

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें