फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्संग समागम के लिए मार्गों पर संकेतक लगाए

विज्ञापन
पिलखनी राधा स्वामी सतंग भवन में तैयारी में जुटे सेवादार - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। राधा स्वामी सत्संग व्यास पिलखनी स्थित मेजर सेंटर में होने वाले सत्संग समागम की सभी तैयारियां चल रही हैं। आयोजन स्थल से लेकर शहर के प्रमुख चौराहों से लेकर अन्य जगहों पर आगंतुकों के लिए संकेतक लगाए गए हैं। तीन मार्च को बाबा गुरिंदर सिंह डेरे पर पहुंचेंगे। इसके बाद चार और पांच मार्च को सत्संग होगा।
विज्ञापन

इससे पहले एक मार्च को सेंटर की कमान व्यास डेरे की सिक्योरिटी संभालेगी। सेंटर को चारों ओर से सील कर दिया जाएगा। किसी भी संगत या अनुयायी को बिना चेकिंग अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। मोबाइल कैमरा या अन्य किसी प्रकार का उपकरण अंदर ले जाने की किसी को इजाजत नहीं है। ये सभी उपकरण वाहन में छोड़ सकते हैं या आपको यह सामान गेट के काउंटर पर जमा कराना होगा। बाहर से आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने भी तीन, चार और पांच मार्च को सभी एक्सप्रेस ट्रेनों के सरसावा रेलवे स्टेशन पर रुकने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य सेंटर में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के साथ अन्य राज्यों से भी लाखों की संख्या में संगत आने की संभावना है।
5000 सेवादार करेंगे व्यवस्था में सहयोग
- बाहर से आने वाले वाहनों की यातायात व्यवस्था के लिए करीब 5000 सेवादार पुलिस प्रशासन का सहयोग करेंगे। आम लोगों को परेशानी न हो तो इसके लिए बाहर से आने वाले सभी वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था डेरे के अंदर ही की गई है। इसकी व्यवस्था पूरी हो चुकी है। डेरे के अंदर सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं। पूरे सेंटर की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की गई।
विज्ञापन

12 स्थलों पर होगी पार्किंग
- आयोजन स्थल पर पहुंचने वाले अनुयायियों के लिए 12 स्थलों पर पार्किंग की जाएगी। इस व्यवस्था के लिए आयोजक पुलिस प्रशासन के अफसरों से संपर्क कर रहे हैं। वीआईपी और वीवीआईपी लोगों के लिए अलग-अलग श्रेणी रहेगी।

शहर में राधा स्वामी सत्संग के स्थहल मार्ग का बोर्ड लगाते कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें