सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने मूल्य समर्थन योजना के तहत गेहूं खरीद के लिए आठ और क्रय केंद्र स्वीकृत किए हैं। अब जनपद में गेहूं क्रय केंद्रों की संख्या 97 हो गई है।
जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में इसकी जानकारी दी गई। इनमें कृषि उत्पादन मंडी समिति सहारनपुर, तहसील देवबंद के बी-पैक्स लिमिटेड राजपुर, बी- पैक्स लिमिटेड कुरडी, बी-पैक्स लिमिटेड बचीटी शामिल हैं।
इनके अलावा बी-पैक्स लिमिटेड अफगान, बी-पैक्स लिमिटेड गदरहेडी, बी-पैक्स लिमिटेड गणेशपुर, बी-पैक्स लिमिटेड मुश्कीपुर में भी गेहूं क्रय केंद्र स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित स्थान पर गेहूं क्रय केंद्रों को तत्काल स्थापित करें।