फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद-उल-अजहा पर कुर्बानी विवाद: मौलाना कारी इस्हाक गोरा बोले- ज्ञान बांटने वालों के फ्रिज में भी भरा होगा मांस

Tue, 03 Jun 2025 01:44 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

ईद-उल-अजहा पर कुर्बानी को लेकर उठ रहे सवालों पर मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि यह एक इबादत है, इसका कोई विकल्प नहीं। साथ ही उन्होंने सफाई और सोशल मीडिया संयम की भी अपील की।
विज्ञापन
कारी इस्हाक गोरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर दी जाने वाली कुर्बानी को लेकर उठ रहे सवालों पर देवबंद में जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने सख़्त प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि शरीयत में कुर्बानी  का कोई विकल्प नहीं है, यह एक अहम इबादत है जो सिर्फ अल्लाह की रज़ा के लिए अदा की जाती है।

कारी इस्हाक गोरा ने बयान जारी कर कहा कि जो लोग आजकल ज्ञान बांट रहे हैं, वे पहले अपने फ्रिज खोलकर देखें, उसमें भी मांस भरा मिलेगा। दूसरों के मजहबी मामलों पर सवाल उठाने से पहले लोग अपनी नीयत और किरदार का जायजा लें।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: धमाका हुआ और भरभराकर गिर गई छत! पुराने मकान में विस्फोट से मची अफरा-तफरी, बच्ची घायल

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस्लाम में कुर्बानी कोई रस्म नहीं, बल्कि एक धार्मिक कर्तव्य है। केक काटने या अन्य विकल्पों की बात करने वाले शरीयत की भावना को समझ ही नहीं सकते। कुर्बानी को तर्क, पाखंड या किसी व्यक्ति की सहूलियत के तराज़ू पर नहीं तोला जा सकता।

मौलाना इस्हाक ने मुसलमानों से अपील की कि वे बकरीद के मौके पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। जानवरों के अवशेष इधर-उधर न फेंकें, जिससे किसी की भावना आहत न हो। साथ ही उन्होंने कुर्बानी की वीडियो या फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करने से भी बचने की सलाह दी।

उनका यह बयान उन लोगों को सीधा जवाब माना जा रहा है जो पर्यावरण, हिंसा या वैकल्पिक तरीकों की दलील देकर कुर्बानी पर सवाल उठा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें