मुसव्विर का आरोप है कि वर्ष 2023 में आपसी विवाद के बाद उसकी पत्नी कीमती सामान लेकर मायके चली गई। उसे वापस लाने की कोशिशें नाकाम रहीं, जिसके बाद उसने पारिवारिक न्यायालय में वाद दाखिल किया।
इसके जवाब में पत्नी ने महिला थाने में मुसव्विर और उसके परिवार पर शिकायत दे दी। इसी सिलसिले में 29 मई को दोनों पक्षों को महिला थाने बुलाया गया था। वहां थानाध्यक्ष ने दोनों से अलग-अलग बातचीत की।
बातचीत के बाद मुसव्विर जब थाने के बाहर पत्नी से मिलकर सुलह की कोशिश कर रहा था, तभी पत्नी के परिजनों ने उस पर हमला कर दिया। मुसव्विर का आरोप है कि उस पर तलाक देने का दबाव बनाया गया और मना करने पर उसे पीटा गया।
वीडियो में साफ दिखा कि कई लोगों ने मिलकर मुसव्विर पर हमला किया। वहीं, कुछ राहगीरों और पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया।
पुलिस ने इस मामले में पत्नी फराह, ससुर मुस्तकीम, फरीदा, इस्लाम, फरहान, अहकाम, वसीम, नईम नेता, इमरान और आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात लोगों की पहचान भी कर ली गई है।