फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में लावारिस हालत में पड़े मिले ई श्रम कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
तीतरो। ई श्रम योजना के कार्ड ग्राम ठोल्ला के एक खेत में पड़े मिले। जबकि श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए केन्द्रों पर चक्कर लगाने को विवश हैं।
विज्ञापन

केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना ई श्रम कार्ड के लाभ के लिए कुशल, अकुशल श्रमिक जनसेवा केंद्रों पर भटक रहे हैं। जबकि ग्राम ठोल्ला में काफी संख्या में ई श्रम कार्ड एक खेत में पड़े मिले। ग्रामीण ब्रिजपाल, महेंद्र सिंह, लोकेश कुमार, राजेश कुमार, मोबीन हसन, बबली आदि का कहना है कि जनसेवा केंद्रों के चक्कर लगाने के बाद भी ई श्रम कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। जबकि कार्ड बनाने की एवज में केंद्र संचालक 60 से 70 रुपये का चार्ज वसूल रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि श्रमिक पंजीकरण के लिए भी 400 से 500 रुपये लिए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने डीएम से संज्ञान लेकर जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर श्रमायुक्त शक्ति सेन मौर्य का कहना है कि उन्होंने मामले की जांच के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया है। वही, सीएसी के जिला प्रभारी विकास त्यागी का कहना है कि कुछ जनसेवा केंद्रों की आईडी निरस्त की गई है तथा ई श्रम व श्रमिक पंजीकरण के लिए निर्धारित शुल्क से ज्यादा पैसे वसूलने वाले जनसेवा केंद्रों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें