बाजारों में ई रिक्शा एवं भारी वाहनों के प्रवेश लगे रोक
सहारनपुर। रायवाला बाजार सहित अन्य प्रमुख बाजारों में ई-रिक्शा एवं भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की गई है। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एस चनप्पा को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। उन्होंने दीपावली तक मंगलवार को भी बाजार खोलने की मांग की है।
मंगलवार को प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम नारंग ने कहा कि लॉकडाउन के चलते लंबे समय तक व्यापारिक गतिविधियां ठप रही हैं। अब त्योहारी सीजन शुरू होने से बाजार में ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है। इसके चलते बाजारों में जाम की स्थिति है। इस दौरान राजीव फुटेला, सरदार जोगिन्दर सिंह ठकराल, विनीत कर्णवाल, भारत कर्णवाल, ओमप्रकाश कंसल, अनिल धारिया, सुरेंद्र कुमार, सुभाष धमीजा, अशोक कालिया, हरि कालरा, आदिल खान, अमित माहेश्वरी, विकास कर्णवाल, रिंकी गांधी आदि मौजूद रहे।
------------
- सराफा बाजार में ई रिक्शा पर है पाबंदी
सहारनपुर। त्योहारी सीजन के मद्देनजर सराफा बाजार के व्यापारियों ने पहले ही ई रिक्शा के आवागमन पर रोक लगा रखी है। बाजार में मोटी रस्सी बांध दी गई है। ताकि ई रिक्शा और भारी वाहन न आने पाए। इस नियम को तोड़ने पर 500 रुपये जुर्माना लगाने की चेतावनी वाले बोर्ड भी लगाए गए हैं।