फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां शाकंभरी का दरबार मांगी मन्नत

विज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में लगी भक्तों की कतार - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में मत्था टेक मांगी मन्नत
विज्ञापन

शाकंभरी। सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में शारदीय नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने माता के जयकारों के साथ आदि शक्ति के दर्शन कर परिवार की सुख समृद्धि के लिए मन्नतें मांगी।
विज्ञापन

बता दें कि सिद्धपीठ शाकंभरी देवी शारदीय नवरात्र में मां के जयकारों से गुंजायमान हो रहा है। रोजाना श्रद्धालु माता रानी के दर्शनों को पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु रास्ते के कष्ट की परवाह किए बिना भूरा देव मंदिर से माता के भवन तक दर्शनों को पहुंच रहे हैं। मंगलवार को भी श्रद्धालुओं ने दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया। इससे पहले उन्होंने बाबा भूरादेव की पूजा की। कोरोना महामारी के चलते इस बार सिद्धपीठ में कम संख्या में ही श्रद्धालु पहुंचे हैं। दुकानदारों का कहना है कि जिला पंचायत द्वारा दुकानदारों को महंगे रेट में दुकाने दी गयी है, जिसके चलते उन्हें इस बार भारी घाटे की संभावना बनी है। इसे लेकर दुकानदार मायूस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें